Press "Enter" to skip to content

बाइक से हो रहा था शराब का परिवहन, दो आरोपित गिरफ्तार-khaniyadhana news

शिवपुरी। खनियांधाना के ग्राम जेरा में दो आरोपित एक बाइक से अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकड़े गए। उक्त दोनों आरोपित गांव से शराब भरकर अन्य गांवों में खपाने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और उनके पास से 18 हजार रुपए कीमत की अवैध शराब और बाइक जप्त कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कायमी कर ली है।
जानकारी के अनुसार बीती शाम 6:30 बजे पुलिस को मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि दो आरोपित अरूण प्रताप पुत्र इंद्रपालसिंह परमाल, उमेश पुत्र नंदराम जाटव निवासी पिपरौद कुवारी मायापुर बाइक पर एक बोरे में 7 पेटी प्लेन शराब कीमती 18 हजार रुपए की लेकर जा रहे थे। पुलिस ने इस सूचना पर ग्राम जैरा में उन्हें रोक लिया और उनकी तलाशी ली तो दोनों आरोपियों के पास से वह शराब जप्त कर ली। साथ ही उनकी बाइक को भी कार्रवाई की जद में ले लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!