शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बुकर्रा में एक युवक के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। जहां तीन आरोपितों ने बाइक चालक का रास्ता रोककर तीन हजार रुपए की लूट कर ली। मामले में पुलिस ने एमपीडपीके एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मनोेज कुमार पुत्र हरीराम यादव निवासी ममरौनी बामौरकला ने बताया कि 7 सितंबर को रात के समय वह अपने घर जा रहा था तभी ग्राम बुकर्रा के पास वाली नहर पर तीन लोग छोेटू यादव, भरत यादव व पुष्पेंद्र यादव बाइक से आए और उसका रास्ता रोक लिया। रास्ता रोककर वह मुझसे तीन हजार 3 हजार रुपए लूटकर ले गए। घटना के बाद युवक थाने आया और मामले में लूट करने वाले आरोेपितों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment