Press "Enter" to skip to content

वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पड़हार के निधन से नगर में शोक | Khaniyadhana News


खनियांधाना। नगर के प्रमुख समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जैन पड़हार का वुधबार देर रात अकस्मात निधन हो गया उनके निधन की खबर सुनते ही समूचे खनियाधाना नगर में शोक का वातावरण व्याप्त हो गया तथा जिसने भी सुना वह स्तब्ध रह गया । आज गुरुवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें बड़ी संख्या में नगर के प्रबुद्ध वर्ग , समाजसेवी, व्यापारी वर्ग , राजनेताओं , पत्रकारों ने शामिल होकर उनको अंतिम विदाई दी । उल्लेखनीय है की भाजपा मंडल खनियाधाना के बरसों तक आप अध्यक्ष रहे तथा अपनी मिलनसार छवि तथा स्पष्ट बादिता के लिए वह समूचे क्षेत्र में प्रख्यात थे तथा हर किसी के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते थे इसलिए जैसे ही उनके निधन का समाचार जिसने भी  सुना हर कोई अचंभित रह गया । बुधवार की रात्रि में उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई जिस पर स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया लेकिन बेहोशी के कारण उनको झांसी चिकित्सा हेतु ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी दुखद मौत हो गई। उनकी उठावनी का कार्यक्रम शनिवार को प्रात: 9 बजे रखा गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!