
खनियांधाना। क्षेत्रीय सांसद एवं गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया आम सभा 9 मई को पिछोर एवं खनियाधाना मे करेंगे । जिसमें वह विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे।
खनियाधाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता दिनेश कुमार झा के द्वारा बताया गया कि क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 9 मई को प्रात: 10 बजे खनियाधाना में बस स्टैंड पर विशाल सभा को संबोधित करेंगे एवं दोपहर 12 बजे पिछोर में जन सभा को संबोधित करेंगे तथा लगातार पांचवीं बार इस क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने की अपील करेंगे।






Be First to Comment