Press "Enter" to skip to content

रेत माफियाओं की गुंडागर्दी, जब्त रेत के ट्रेक्टर को ले गए छुड़ाकर, वनकर्मियों पर किया जानलेवा हमला | Khaniyadhana News

खनियांधाना। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत सिलपुरा में रेत माफियाओं ने फोरेस्ट कर्मियों पर लाठी व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में फॉरेस्टकर्मी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए खनियांधाना के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि फॉरेस्टकर्मियों ने अवैध रेत से भरा ट्रेक्टर जब्त किया था जिसे वह थाने लेकर आ रहे थे उसी समय रेतमाफिया आ गए और मारपीट कर ट्रेक्टर छुड़ाकर ले गए। 
फोरेस्ट गार्ड कौशल शर्मा अपने साथी रोहित शर्मा के साथ सिलपुरा बीट क्षेत्र में अपनी ड्यूूटी कर रहे थे। जिस पर से उन्हें दो ट्रेक्टर रेत का उत्खनन करते हुए दिखाई दिए। फोरेस्टकर्मियों ने इस ट्रेक्टर को जब्त कर अपने साथ लाने लगे। तभी रास्ते में आरोपित हरीन्द्र पुत्र राजभान चौहान, सुन्दरपाल पुत्र राजभान चौहान, रामपाल पुत्र जगभान चौहान और चंद्रपाल पुत्र जगभान सिंह चौहान बाईकों से आए और ट्रेक्टर छोड़ने के लिए बोला। जिस पर फाॅरेस्टकर्मियों ने ट्रेक्टर छोड़ने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपितों ने लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और ट्रेक्टर छुड़ाकर ले गए। घटना के बार दोनों घायल फॉरेस्टकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियेां को मामले की जानकारी दी। जिस पर वह मौके पर पहुंचे और घायल कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।  मामले को लेकर रेंजर रवि पटेरिया ने कहा कि रेत कारोबारियों ने हमारी टीम पर हमला बोला है। जिसमें हमारे दो फोरेस्टकर्मी घायल हो गए है। आरोपित रेत से भरे ट्रेक्टर भी छुड़ाकर ले गए है। मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!