कोरोना महामारी से बचाओ के लिए लोगों को जागरूक करने का किया प्रयास
समाज सेवी संगठन के साथ शासकीय अधिकारी एवं प्राइवेट डॉक्टरों ने बाटे मास्क
शिवपुरी। युवा समाज सेवी संगठन खनियाधाना द्वारा नगर में रोको टोको अभियान चलाया गया जिसमें लोगों को सैनिटाइजर से हाथ धोने एवं मास्क का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने का एक प्रयास युवाओं एवं नगर के शासकीय कर्मचारियों प्राइवेट डॉक्टरों एवं नगर परिषद और खनियाधाना चिकित्सालय के कर्मचारियों द्वारा किया गया इस अवसर पर खनियाधाना थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया खनियाधाना तहसीलदार दीपक शुक्ला डॉ हेमंत सिंह राजपूत पूर्व नगर उपाध्यक्ष सज्जाद अली नगर परिषद खनियाधाना से हरिराम यादव एवं उनकी पूरी टीम इस कार्यक्रम में उपस्थित रही साथ ही अनेकों युवा समाजसेवियों ने बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों को मास्क वितरित किए और हमेशा मास्क इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया और सैनिटाइजर से हाथ साफ करने और दूरी बनाकर कोरोनावायरस से बचाव के तरीके बताएं समाजसेवी युवा समिति के अध्यक्ष सैयद फिरोज अली ने बताया कि हमारे समाज सेवी संगठन नगर में हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है और इसी तारतम्य में हमने कोरोनावायरस से बचाव एवं सुरक्षित रहने के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए यह कार्यक्रम रखा है और ऐसे ही कार्यक्रम हम आगे भी रखते रहेंगे।




