Press "Enter" to skip to content

प्लॉट के विवाद पर चार ने युवक को धुना-Khaniyadhana News

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत प्लॉट के विवाद पर एक युवक की चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
 
जमुनाप्रसाद पुत्र बाबूलाल झा निवासी खनियांधाना ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 29 मार्च को दोपहर के समय मथुराप्रसाद झा से प्लॉट को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि मथुराप्रसाद गाली-गलौंज करने लगा। विवाद होता देख सतेंद्र झा, नरेंद्र झा, बीरबल निवासी खनियांधाना आ गए और मारपीट कर दी। बाद में जाते-जाते आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!