खनियांधाना-शिवपुरी। खनियांधाना के ग्राम जेराघाटी के खेतों में एक भाजपा कार्यकर्ता की पेड़ से लटकी लाश मिली है। उक्त युवक को कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे। जिसके बाद वह लापता और मंगलवार की शाम उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली। युवक की लाश को जब उतारा गया तो नई रस्सी से फांसी लगाया जाना पाया गया है। जिससे उसके परिजनों को संदेह है कि नातीराजा की हत्या की गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली कि जेराघाटी के खेतों में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि नातीराजा निवासी गड़ामोटा को किसी ने मारकर उसे पेड़ से लटका दिया है। भाजपा खनियांधाना के मंडल अध्यक्ष भानू जैन बताया कि मृतक नातीराजा अपने मामा अवतारसिंह के यहां रहता था। बीते विधानसभा चुनाव में उसने भाजपा के लिए काम किया था। इधर टीआई प्रदीप वाल्टर का कहना है कि उक्त युवक भाजपा का कार्यकर्ता नहीं है बल्कि वह अहमदाबाद में किसी निजी कंपनी में काम करता था और बीते 15 दिन पहले शिवपुरी आया हुआ था। खबर लिखे जाने तक भाजपा के एक सैकडा से अधिक कार्यकर्ता खनियांधाना थाने में मौजूद थे। उनका कहना था कि पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है।






Be First to Comment