Press "Enter" to skip to content

अस्पताल के पास युवक की मारपीट, मामला रंजिश का-khaniyadhana news

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत चार युवकों ने मिलकर एक युवक की मारपीट कर दी। मामला रंजिश का बताया जा रहा है। मारपीट के मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
सुरेश पुत्र देवसिंह कोली निवासी ग्राम गूडर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 3 मार्च की शाम वह किसी काम से जा रहा था तभी पुराने अस्पताल के पास खनियांधाना पर कुलदीप राजा बुंदेला, तिरषि राजा बुंदेला, बिट्टू जैन निवासी गूडर मिल गए। युवक ने बताया कि उक्त लोगों से रंजिश चल रही थी। इसी के चलते वह उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब मामले में युवकों को समझाया तो उनहोंने मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद युवक थाने आया जहां शिकायत पर केस दर्ज कर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!