
खनियांधाना। आगामी 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों में अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक चाणक्य एकेडमी में रखी गयी उसके पश्चात बस स्टैंड से रेंज चौराहा तक मतदाता को जागरूक करने के लिए अपील की और पत्रक वितरण किए। इसके बाद नगर के महाराणा प्रताप रेंज चौराहे पर रंगोली बनाकर राहगीरों को मतदान को जागरूक किया। विकासखण्ड सयोंजक प्रभान सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में मतदान अवश्य करे व एक मजबूत सरकार चुनें। विकासखण्ड सह सयोंजक मयंक जैन ने कहा कि मतदान आवश्यक है हमारा अधिकार है तथा हमारा नारा है लोकतंत्र की निशानी हर जन की हो भागीदारी । इस जागरूकता अभियान में रूपेश प्रजापति, संतोष कुशवाहा, पुष्पेंद्र यादव, आशीष नामदेव, मुस्कान बानो, प्रिया खरे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Be First to Comment