Press "Enter" to skip to content

गूडर में मन्दिर से मूर्ति चोरी, ग्रामीणों में रोष | Khaniyadhana News

खनियांधाना। खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम गूडर में मंगलवार-बुधवार की रात चोरों ने ग्राम गूडर के मां विंध्यवासिनी माता मंदिर में चाेरी की वारदात को अंजाम िदया। चोरों ने यहां से भगवान शंकर की मूर्ति व नंदी भगवान की मूर्ति को चोरी कर लिया। सुबह जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को लगी तो वह मौके पर जा पहुंचे और मंिदर में हुई चोरी की वारदात से ग्रामीणों में काफी रोष है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम गूडर के शिवकुमार पुत्र रामनिवास पुरोहित ने अपने साथी जगदीश पांडे, डब्ल्यू राजा बुंदेला एवं ऋषि राजा बुंदेला के साथ खनियाधाना थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पहाड़ी पर स्थित माता मंदिर में पुजारी का काम करते हैं जिसमें शंकर, नंदी भगवान का मंदिर उसी प्रांगण में अलग से बना हुआ है। मंगलवार की शाम आरती पूजा करके रोज की तरह अपने घर पर वापस आ गए मंदिर में कोई रात में नहीं रहता है। बुधवार की सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो देखा कि शंकर भगवान के मंदिर से उनकी मूर्ति व नंदी भगवान की मूर्ति अपने स्थान पर नहीं थी। जिसके बाद ग्रामीणों के साथ उसने थाने में चोरी की िशिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर टीम को मौके पर भेजा जहां पुलिस पड़ताल कर चोरों की तलाश में जुट गई है। मंदिर में हुई चोरी से ग्रामीणों में काफी रोष है लोगों का कहना है कि इस मंदिर से पहले भी चोर घंटे आदि चुरा कर ले गए हैं जिनका भी आज तक कोई पता नहीं चला है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!