Press "Enter" to skip to content

खनियांधाना तहसीलदार के जागने से एटीएम बचा लुटने से / Khaniyadhana News

चोरों ने देसी बम से कर दिया था एटीएम में ब्लास्ट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
खनियांधाना। खनियांधाना के बस स्टैंड तहसीलदार क्वार्टर के पीछे लगे एटीएम पर सोमवार देर रात लगभग 1:50 बजे कुछ शातिर बदमाशों ने ब्लास्ट कर एटीएम मशीन तोड़कर लूटने का प्रयास किया। ब्लास्ट की आवाज तहसीलदार दीपक शुक्ला ने सुनी तो चौकीदार को बुलाकर धमाके की जानकारी करने को कहा ही था कि एक ब्लास्ट और हुआ जिस पर तहसीलदार दीपक शुक्ला और चौकीदार बाहर निकले। जिस पर तहसीलदार ने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया तो चोरे भाग गए। 
इसके बाद तहसीलदार ने मोबाइल के माध्यम से नगर इंचार्ज केपी शर्मा को  जानकारी दी। सहायक उपनिरीक्षक अरविंद अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां देसी बम एवं उसको चलाने के लिए तार चेहरा छुपाने के लिए लगाया हुआ मास्क पड़ा हुआ मिला। तहसीलदार एवं चौकीदार द्वारा बताए गए संदेही स्थान के आसपास चोरों को ढूंढने का प्रयास भी किया। अब एटीएम एवं उसके आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालेजा रहे हैं एवं चौकीदार द्वारा बताया जा रहे हूलिए के आधार पर चोरों को ट्रेस किया जाएगा। तहसीलदर खनियांधाना दीपक शुक्ला की सूझबूझ से बस स्टैंड का एडीएम लूटने से तो बच गया लेकिन शातिर बदमाश ब्लास्ट के माध्यम से पूरा एटीएम मशीन क्षतिग्रस्त कर गए।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
चोेरों द्वारा स्टेट बैंक का एटीएम तोड़े जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें चोर भागते हुए दिखे। चोर संख्या मेें तीन थे। मामले में पुलिस एटीएम लुटेेरों की तलाश कर रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!