Press "Enter" to skip to content

खनियाधाना के मुहारी ग्राम में युवती ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर लगाई आग ,मौके पर मौत / Khaniyadhana News

बुरी तरह जलने की वजह से मौके पर ही हुई मौत
मंगलवार को मृतिका युवती गांव में ही कन्याभोज में गई थी वहां पर गांव के ही एक शास्त्री ने किया था मृतिका को प्रताड़ित 
परिजनों ने लगाया आरोप मृतिका को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे गांव के  तथाकथित लोग
परिजनों का आरोप मानसिक प्रताड़ित होने पर युवती ने किया आत्मदाह 
खनियाधाना के ग्राम मुहारी मे एक युवती ने आत्मदाह कर लिया बुधवार को शाम के समय युवती ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली  चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने जब तक उसकी आग बुझाई  तब तक युवती बुरी तरह जल चुकी थी और युवती  की मौत हो चुकी थी मुहारीखुर्द निवासी ब्रजेश पाण्डेय पुत्री चांदनी पाण्डेय ने बुधवार की शाम कमरे के अंदर अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली मृतका के पिता ने बताया कि घटना के समय वह खेत पर में गए थे। इसी बीच मौका पाकर युवती ने खुद को आग लगा ली और जैसे ही वह घर आये तो युवती जलकर कमरे में ही पड़ी थी परिजनों का आरोप है कि  हमारे परिवार को गांव के एक शास्त्री के द्वारा करीब 4 महीने से प्रताड़ित किया जा रहा था और युवती मंगल बार को कन्या भोज में गई थी तो उस शास्त्री ने मृतिका को गाली गलौच की और कन्या भोज से भगा दिया और युवती को प्रताड़ित किया इसी से छुब्द होकर युवती ने आत्मदाह किया इस बात की सूचना तत्काल ही पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!