Press "Enter" to skip to content

खनियांधाना से युवती का अपहरण, किया बलात्कार | Khaniyadhana News

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम में रहने वाली एक युवती का बामौरकला के रहने वाले युवक ने अपहरण कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। जैसे-तैसे युवती आरोेपित के चंगुल से छूटकर अपने घर आई और मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया। 
मिली जानकारी के अनुसार खनियांधाना के ग्राम में रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती को बामौरकला का रहने वाला युवक आशीष जाटव 9 अप्रैल को अपहरण कर ले गया और पांच माह तक बलात्कार किया। आरोपित जैसे-तैसे आरोपित के चंगुल से छूटकर परिजनों के पास आई और सारे घटनाक्रम के बारे में बताया। इसके बाद वह थाने गई और मामले में आरोपित आशीष जाटव के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में धारा 366 व 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!