Press "Enter" to skip to content

दुःखद : फलदान कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवारों को वाहन ने उड़ाया, तीन की मौके पर मौत / Khaniyadhana News

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के रेडी चौराहे के पास बाइक सवार तीन युवकों में वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। बाइक सवार युवक फलदान कार्यक्रम से लौटकर आ रहे थे तभी यह हादसा घटित हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार शीतल आदिवासी पुत्र सुख्ख आदिवासी, रंजिस पुत्र हरनू आदिवासी, मोहनलाल पुत्र हिम्मा आदिवासी निवासी टाला पहाड़ी मंगलवार को बाइक सवार युवक बाइक से ग्राम अमरपुर में फलदान कार्यक्रम में गए हुए थे। यहां से रात में लौटते समय रेडी चौराहे के पास बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!