Press "Enter" to skip to content

खनियांधाना प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की बेशकीमती जमीन को शासकीय घोषित किया | Khaniyadhana News

खनियांधाना। प्रशासन द्वारा अवैध रूप से शासकीय जमीनों पर कब्जा करने वाले भू माफियाओं के खिलाफ हो रही कार्यवाही के अंतर्गत गत दिवस प्रशासन ने खनियाधाना क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही करते हुए करोड़ों की जमीन को मुक्त कराकर शासकीय घोषित किया है । 
खनियांधाना तहसीलदार दीपक शुक्ला द्वारा की गई इस कार्यवाही में जिस करोड़ों की बेशकीमती भूमि को किया शासकीय घोषित किया है वह मामला जिला शिवपुरी के तहसील खनियाधाना का है जहां पर न्यू पिछोर रोड गौशाला के पास सड़क किनारे की बेशकीमती भूमि को शौकत अली, शफीक,  सलाउद्दीन, हाजी यूसुफ द्वारा कागजों में हेराफेरी कर अपने नाम से कंप्यूटर रिकॉर्ड में इंद्राज करा लिया था। खनियांधाना तहसीलदार दीपक शुक्ला द्वारा शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान शासकीय भूमि को दबंगों से मुक्त कराने के संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने भूमि सर्वे न 396/1,921,796 खनियाधाना शहर से लगी हुई सड़क किनारे हाईवे के पास गौशाला से लगी हुई लगभग 6 बीघा जमीन भू माफियाओं कब्जे की भूमि को शासकीय घोषित किया गया जिसका बाजार मूल्य इस समय करोड़ो रूपये है। इस मौके पर तहसीलदार दीपक शुक्ला ने कहा कि खनियाधाना नगर सहित आसपास के क्षेत्र में दबंगों द्वारा बड़ी संख्या में दस्तावेजों में हेराफेरी कर शासकीय भूमि पर कब्जा कर कब्जे लिया है शीघ्र ही ऐसी जमीनों को चिन्हित कर  उन्हें शासकीय भूमि घोषित कर खाली कराया जावेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!