Press "Enter" to skip to content

गैस सिलेंडर में लगी आग, बाइक जलकर हुई राख ,लाखों का नुकसान | Khaniyadhana News

खनियांधाना। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले धुईया तालाब वार्ड न. 3 में एक घर में रखे सिलेंडर में खाना बनाते समय आग लग गई। घटना में घर के अंदर रखी बाइक सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। 
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 3 में रहेन वाले केशव आदिवासी की बहू गुरूवार की सुबह गैस पर खाना बना रही थी। उसी समय अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग कमरे के अंदर फैलने लगी। आग लगते देख परिजन कमरे के बाहर आ गए और जैसे-तैसे आग को बुझाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। केशव ने बताया कि इस आगजनी की घटना में उसके घर में रखी बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई वहीं अन्य सामान भी जल गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!