Press "Enter" to skip to content

पहले की मारपीट, अब रिपोर्ट वापस लेने दे रहे धमकी / khaniyadhana News

शिवपुरी। मायापुर थाने के पायगा गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई। हमले में 70 साल का बुजुर्ग लहू लुहान हो गया। अब रिपोर्ट वापस लेने बुजुर्ग को धमकी मिल रही है। इस पर बुजुर्ग ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती आवेदन देकर गुहार लगाई है।

काशीराम लोधी (70) निवासी पायगा का कहना है कि धोबर वाले कुआं पर भैया साहब लोधी, बल्लू लोधी, सुनीता लोधी, सोमवती लोधी आदि मेरी गेहूं की खड़ी फसल पशुओं से उजवाड़ते आ रहे हैं। रंजिश के चलते उक्त लोगों ने मेरी और घर की महिलाओं की लाठी, डंडों से मारपीट कर लहू लुहान कर दिया। सिर में चोट लगने से काफी खून बहने लगा। मुझे बचाने आई बहू सुभद्रा की भी इन लोगों ने मारपीट कर दी। घटना के बाद रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। मुझे व मेरी बहू काे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और गांव से बेदखक की बात कह रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!