Press "Enter" to skip to content

बामौरकला में दो पक्षों में जमकर चले लात-घूसे ,क्रॉस केस दर्ज / Khaniyadhana News

बामौरकला। बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत दो पक्षों में झगड़े का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार अंकित पुत्र स्व. पुरुषोत्तम सोनी निवासी बामौरकला व धीरज पुत्र प्रसन्न सोनी के परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आ गए और एक-दूसरे की लात-घूसों से मारपीट कर दी। घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। मामले
 में पुलिस ने अंकित की शिकायत पर धीरज सोनी, सत्यम सोनी व धीरज की शिकायत पर वासुदेव सोनी, अंकित, सोहित, अमित, रोहित, मोहित सोनी निवासी बामौरकला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!