Press "Enter" to skip to content

अ.भा.वि.प.ने दिया वनों की अवैध कटाई के संबंध में ज्ञापन / Khaniyadhana News

खनियाधाना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खनियाधाना ने आज वन विभाग को क्षेत्र में वनों की अवैध कटाई के संबंध में सहायक वन परिच्छेद अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें  खनियाधाना क्षेत्र के वनों में वृक्षों की  अंधाधुंध कटाई जारी है प्रतिदिन जंगल मे 50 से 100 वृक्ष काटे जा रहें है अपराधियों को प्रशासन का कोई भय नही है ग्राम खिरिया (गोलाकोट) के जंगलो के वायरल वीडियो में तो अपराधी वन विभाग के अधिकारियों के सामने पेड़ो की कटाई  कर रहें है अगर ऐसी स्थिति रही तो क्षेत्र के सभी वन नष्ट हो जाएंगे प्रशासन अपराधियों को कठोर से कठोर दण्ड दिया जाए और वनों का संरक्षण किया जाए अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसमे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  प्रभान सिंह यादव, सह – संयोजक मयंक जैन , नगर मंत्री मोहन झा , उपाध्यक्ष अनुभव जैन , नगर सह- मंत्री स्वतंत्र बुन्देला, महाविद्यालय प्रमुख दुर्गेश लोधी , एसएफएस प्रमुख रूपेश प्रजापति, सेम ओझा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!