Press "Enter" to skip to content

महापुरुषों की प्रतिमाओं की उपेक्षा से खनियांधानावासियों में रोष | Khaniyadhana News


रात होते ही असामाजिक तत्व रहते हैं सक्रिय

खनियांधाना। स्थानीय प्रशासन ने आम नागरिकों को राष्ट्र के महापुरुषों तथा आजादी के क्रांतिकारियों से परिचय कराने तथा उनके सम्मान में नगर के प्रमुख चौराहों पर उनकी प्रतिमाएं तो स्थापित करा दी है लेकिन उनकी सुध लेना भूल गई है जिससे सांझ ढलते ही असामाजिक तत्व इन पर बैठकर नशा पत्ती करते हैं । यही नहीं प्रतिमाओं के चारों तरफ सुंदरता बढ़ाने के लिए भव्य गुलम्बर का निर्माण भी कराया गया है लेकिन निर्माण कार्य अपूर्ण होने से इस पर कोई चित्रकारी या सुंदर वाक्य नहीं लिखे जाने से यह निजी शिक्षण संस्थाओं के प्रचार-प्रसार का साधन बन गई हैं ।  खनियाधाना के आम लोगों ने नगर परिषद से शीघ्र ही इन प्रतिमाओं की सुध ले कर इन पर पर्याप्त सफाई व रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की है ।
जानकारी के मुताबिक नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थापित चौराहे पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के चबूतरे पर सांझ ढलते ही नशा करने बाली इक_ी होने लगते हैं । इसी के समीप अवैध रूप से अंडे मांस की दुकानें लगने से इन लोगों की भीड़ रहती है तथा वहीं बैठ कर दारु चिकन उड़ाते हैं । वहीं दूसरी ओर नगर के रेंज चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के चबूतरे पर चारों तरफ इन दिनों निजी शिक्षण संस्थानों के बड़े-बड़े बैनर पोस्टर लगे हुए हैं जबकि पूर्व में बताया गया था की प्रतिमा के चारों तरफ सुंदर चित्रकारी कराकर इसे विकसित किया जाएगा । स्थानीय लोगों ने शीघ्र ही इस समस्या की ओर ध्यान देकर इन चौराहों को विकसित करने की मांग की है ।

इनका कहना है
जानकारी मिलने पर हमने ऐसे असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कड़ी फटकार लगाई है तथा भविष्य में वह इस प्रकार की हरकत नहीं करेंगे तथा यदि निजी संस्थाओं ने अपने बैनर पोस्टर लगाए हैं तो हम शीघ्र ही उनको दिखवा कर हटवायेंगे तथा ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करेंगे।
विनय कुमार भट्ट 
सीएमओ नगर परिषद, खनियाधाना ( शिवपुरी ) म.प्र.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!