शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मुहारकला गंगासागर में रहने वाले एक युवक ने अपने ही पड़ोसी के घर में चोरी की घटना को अंजाम देना चाहा, लेकिन परिजनों के जाग जाने पर वह भाग गया लेकिन उसकी पहचान कर ली गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
राजपाल पुत्र जहारसिंह लोधी निवासी ग्राम मुहारकला गंगासागर ने बताया कि बीते रोज रात के समय उसके घर में खटपट की आवाज सुनाई थी। आवाज सुनने के कारण उसकी नींद खुल गई। अंदर जाकर देखा तो एक चोर चोरी करने का प्रयास कर रहा था। जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा, लेकिन उसकी पहचान कर ली। चोर पड़ोस में रहने वाला नीरज लोधी है। मामले कोे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जहां पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment