Press "Enter" to skip to content

मकान मालिक घर के बाहर, चोर घर के अंदर, ले गए नकदी व जेवरात / Khaniyadhana News

खनियांधाना। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बुकर्रा में चोेरों ने सूने घर में सेंध लगा दी। चोरों ने मकान का ताला तोड़ा औैर यहां से नकदी सहित जेवरात ले गए। मामले की जानकारी मिलते ही मकान मालिक घर पहंुचे और सूचना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार खनियांधाना के ग्राम बुकर्रा में नीलेश झा पत्नी सीताराम झा (35) ने बताया शनिवार को वह घर का ताला लगाकर किसी काम से चली गईं थी। जब वह शाम के समय लौटी तो देेखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था और घर में रखी 20 हजार नकदी व 15 हजार रुपए के जेेवरात गायब थे। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर मामले में केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!