Press "Enter" to skip to content

तलैया के गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत / Khaniyadhana News

file photo

खनियांधाना। मायापुर के चिन्नौदी गांव में सात साल की बच्ची की तलैया के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार चिक्को (7) पुत्री मेवालाल लोधी निवासी चिन्नौदी की मंगलवार को गांव की तलैया के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है। पिता ने बुधवार की सुबह पुलिस थाने आकर सूचना दी।

पिता का कहना है कि वह पत्नी के संग खेत पर चला गया था। शाम 7 बजे घर लौटा तो बेटी चिक्को कहीं नजर नहीं आई। बाद में तलैया के गड्ढे से बच्ची की लाश पड़ी मिली। तलैया में जेसीबी से गड्ढे कर दिए हैं जिसमें पानी भरा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!