Press "Enter" to skip to content

खनियाधाना गिट्टी बिछाकर सडक़ बनाना भूले जिम्मेदार दिन प्रतिदिन हो रही घटनाएं | Khaniyadhana News

मामला श्रीराम मैरिज गार्डन के पास का जर्जर स्थिति पड़ी सड़क

शिवम पाण्डेय खनियाधाना—  खनियाधाना इलाके के मक्का मदीना मस्जिद के पास रोड निर्माण कार्य करने के लिए सडक़ मार्ग पर गिट्टी डालने का कार्य किया गया है, लेकिन उस गिट्टी पर पे्रशर रोलर नहीं चलाने से गिट्टी दब नहीं रही है और वह सडक़ मार्ग पर बिखर रही है। इससे एक ओर जहां बाइक चालकों को वाहन निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं चार पहिया वाहनों के गुजरने के दौरान उचट रही गिट्टियां राहगीरों को घायल कर रही हैं। 
रोड की स्थिति देखी जाए तो रोड जर्जर स्थिति में है। गिट्टी उखडऩे से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं  जिससे आने-जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है सड़क पर जगह-जगह हुए गड्ढों की वजह से दुर्घटना घटित होते रहती है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन वालों को होती है, जो गड्ढों की वजह से गिरते रहते हैं।
कार्य अधूरा छोड़ने से लोगो की राह में मुश्किलें पैदा हो गई है। सड़क पर गिट्टी फैली है, जहां से पैदल निकलना भी परेशानी भरा है। दुपहिया वाहन चालकों को तो इस सड़क से गुजरने के लिए जोखिम उठानी पड़ती है। गिट्टी के चलते वाहन चालक स्लिप होकर जख्मी हो चुके है। कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से हमेशा दुर्घटना की आशंका रहती है। खासकर रात के समय तो निकलना बड़ी मुश्किलों भरा रहता है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!