Press "Enter" to skip to content

खनियाधाना जर्जर गुडर रोड गिट्टी बिछाकर भूली पीडब्लूडी मुख्य मार्ग पर घंटों लगता जाम पब्लिक परेशान | Khaniyadhana News

आखिर क्यों सालों पहले खुदी सड़क अभी तक पड़ी जर्जर
पढ़ें रहने वाहन दुर्घटनाओं में हुआ इजाफा
शिवम पांडेय खनियाधाना– खनियांधाना क्षेत्र में इन दिनों रेंज चौराहे से गुडर रोड तक पीडब्ल्यूडी द्वारा एक रोड़ का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस रोड़ पर पीडब्ल्यूडी विभाग महज गिट्टी डालकर भूल गया।
जिससे पब्लिक परेशान हो रही है। पब्लिक में इस रोड़ को जल्द से जल्द बनाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार खनियांधाना में रेंज चौराहे से लेकर गुडर रोड़ पुलिया तक तक डाली जा रही सीसी सड़क निर्माण होना है। इस रोड़ के निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी ने इस काम को एक ठेकेदार को सौंप दिया। ठेकेदार ने काम प्रारंभ करते हुए बनी हुई रोड़ को खोद डाला।
सडक़ को खोदने के बाद कंपनी ने उक्त सडक़ पर गिट्टी की परत डलवा दी। अब इस गिट्टी के डलने से लोगों को इस मार्ग से गुजरने में परेशानीयों सामना करना पड़ रहा है घंटों जाम की स्थिति निर्मित होती है पर किसी भी तरह का कोई ध्यान कोई ध्नहीं दिया जा रहा है।
जिससे दुकानदारों और आसपास के निवासियों में भारी रोष है रहवासी व दुकानदार आलाधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके है पर कोई सुनने बाला नही है यह रोड रेंज चौराहे से गूडर नहर की पुलिया तक इतना खराब हो गया है कि जगह जगह बड़े बड़े गढ्ढे हो चुके है जिसके कारण इन गड्ढेदार सड़कों पर रोजाना हादसे होते हैं। कई हादसे तो बड़ा रूप भी ले चुकी है। जाम लगाता है। धूल इतनी उड़ती है वहां उड़ने वाली धूल के कारण दुकानदारों व रहवासियों जीना दूभर हो गया है।
ऊबड़-खाबड़ होने तथा निकलने वाले वाहनों से उड़ती धूल से आय दिन वाहन दुर्घटना हो रही है तो उड़ती धूल के कारण लोगों का हाल बेहाल है। रोड किनारे निवासरत लोगों ने बताया कि निर्माणाधीन मार्ग पर दिन रात काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!