Press "Enter" to skip to content

खनियाधाना में धूमधाम से निकाली श्री गणेश विसर्जन यात्रा | Khaniyadhana News

शिवम पांडेय खनियाधाना। खनियाधाना कस्बे में श्री गणेश मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ बड़े धूमधाम से निकालकर प्राचीन तालाब में विसर्जित की गई।
विसर्जन शोभायात्रा में शामिल युवाओं ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए तथा गणपति बप्पा मोरया व जय हो श्री गणेशा के नारों से पूरे नगर को भक्ति भाव से विभोर कर दिया।
नगर के बाल्मीकि मोहल्ला बंसीवट में समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं एवं मुख्य रूप से बाल्मिक समाज द्वारा युवाओं द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा को ट्रैक्टर-ट्राली पर सजी झांकियों के बीच रखकर गुरुवार को बाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव की विसर्जन यात्रा बाजार समेत विभिन्न मोहल्लों से स्टेट बैंक पुरानी अस्पताल चौराहा,पुरानी नगर पालिका चौराहा,बस स्टैंड,गांधी चौक, रेंज चौराहा से होते हुए देर शाम प्राचीन तालाब पर विसर्जित किया गया।
श्री गणेश विसर्जन में धर्म प्रेमी बंधुओं एवं बाल्मिक समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
युवाओं के हाथ में केसरिया झंडा ,ढोल-नगाड़ों के बीच गगन भेदी जयकारा गणपति बप्पा मोरया व जय हो श्री गणेशा नगर गूंज उठा। इस अवसर पर खनियाधाना टीआई सुनील खेमरिया, खनियाधाना बीट प्रभारी शालिनी शर्मा आरक्षक गजेंद्र सोलंकी सत्यवीर गुर्जर सह, पुलिस के जवान मौजूद रहे।उसके उपरांत प्राचीन तालाब में पर देर सांय मंत्रोचार के बीच श्री गणेश मूर्ति का विसर्जन हुआ। इससे पहले स्थापिता मूर्ति में भजन संध्या आदि के कार्यक्रम रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!