Press "Enter" to skip to content

संघ प्रचारक पर दर्ज एफआईआर रद्द करने के लिए सौंपा ज्ञापन @Khaniyadhana News

खनियांधाना। कुछ दिनों पहले आरोन जिला गुना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक एवं समाजसेवी चेतन जी भार्गव व उनके साथियों पर षडयंत्र पूर्वक मुकदमा दर्ज किए जाने की अपील निरस्त करने के संबंध में गुरुवार को समस्त नगरवासी खनियांधाना की ओर से एक ज्ञापन तहसील कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा गया। जिसमें मांग की गई कि पूर्व संघ प्रचारक एवं समाजसेवी चेतन भार्गव अपने अन्य साथियों के बीच जाकर मास्क बांटने तथा कोरोना से बचाव के लिए समझाइश देने के दौरान थाना प्रभारी आरोन द्वारा षडयंत्र पूर्वक कई धाराओं के तहत फर्जी मुकदमा प्रकरण दर्ज कर अपमानजनक कार्रवाई की गई है। जबकि चेतन भार्गव एक बहुत अच्छे समाज सेवक है यह हमेशा दुखी लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं इस कारण लाखों लोगों को द्वारा उनका दिल से सम्मान करते हैं इनके विरुद्ध घटित हुई घटना से हम सभी को ह्दय से ठेस पहुंची है अतः मुख्यमंत्री से चेतन भार्गव एवं उनके अन्य साथियों पर लगाए सभी आरोप वापस लेने की कार्रवाई करें।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!