शिवपुरी जिले के तहसील खनियाधाना के खदान राजापुर में लोगो को ट्रांसफार्मर खराब के चलते लोगो को अंधेरा का सामना करना पड़ रहा है जिससे लोगो को जहरीले सर्प जैसे खतरनाक जीवो का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश सरकार फुंके विद्युत ट्रांसफार्मर को 48 घण्टे में बदलने का दावा कर रही है। इस दावा की हवा खदान राजापुर में निकलती नजर आ रही है। खदान राजापुर के गांव के सरकारी स्कूल और गोदाम का ट्रांसफार्मर करीब चार माह पूर्व फुंक गया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों के साथ कंट्रोल रूम से भी की। इसके बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है। जब भी आला अधिकारियों से ट्रांसफार्मर रखने की बात कहते है तो यही अस्वासन दिया जाता है कि 2 या 3 दिन में ट्रांसफार्मर रख दिया जाएगा इससे विधुत विभाग की सबसे बड़ी लापरबाही कहि जाए तो बो भी बहुत छोटी सी बात है।






Be First to Comment