Press "Enter" to skip to content

आरके जैन इंफ्रा प्रोजेक्ट के ठेकेदार की फॉर्च्यूनर गाड़ी जा घुसी घर में / Khaniyadhana News

गाड़ी में 3 लोग थे सवार



गाड़ी का ड्राइवर था शराब के नशे में धुत शराब के नशे के कारण हुआ हादसा

 

खनियांधाना। खनियांधाना के गुड़र रोड पर अंधे मोड़ पर आज रात 12-1 बजे करीब विशालसिंह यादव के मकान के आगे मोड पर फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
वह तो रात्रि का समय था इसलिए कोई व्यक्ति वहां पर मौजूद नहीं था नही तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। दुर्घटनाग्रस्त कार आरके जैन इंफ्रा प्रोजेक्ट ठेकेदार की बताई गई है तथा ड्राइवर शराब के नशे में धुत था और 2 लोग भी साथ मे गाड़ी में बैठे थे गाड़ी पलटने के बाद जब देखा गया तो उसमें अंग्रेजी शराब की बोतलें भी बरामद हुई। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची तथा गाड़ी को अपने साथ ले आई और थाने में खड़ी कर दी। 

 

अब देखना यह है कि आगे क्या कार्यवाही होती है या फिर मामला ले दे कर रफा दफा कर दिया जाता है। इसके पहले 1 माह पूर्व भी ठेकेदार की केम्पर गाड़ी ने अनियंत्रित होकर स्टेट बैंक के सामने खड़े करीब आधा दर्जन वाहनों में टक्कर मारी थी इसमें भी ड्राइवर नशे में था तथा मामला थाने भी पहुंचा था लेकिन रफा-दफा हो गया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!