Press "Enter" to skip to content

खेत से लौटते वक्त दादी-नातिन को‎ ट्रक ने टक्कर मारी, नातिन की मौत‎ / Khaniyadhana News

खनियांधाना| शिवपुरी‎ खनियांधाना थाना क्षेत्र के हीरापुर‎ गांव में दादी-नातिन में ट्रक ने‎ टक्कर मार दी। खेत से लौटते‎ वक्त हुए हादसे में नातिन की‎ मौत हो गई है, जबकि घायल‎ दादी को अस्पताल में भर्ती‎ कराया है। पुलिस ने ट्रक चालक‎ के खिलाफ केस दर्ज कर मामला‎ विवेचना में ले लिया है।‎ जानकारी के मुताबिक लाली‎ (40) पत्नी देवसिंह रजक‎ निवासी हीरापुर शुक्रवार की‎ शाम 5 बजे नातिन जूली (1)‎ पुत्री पुष्पेंद्र रजक के संग खेत‎ से घर लौट रही थी।‎ चंदेरी-पिछोर रोड पर ट्रक‎ चालक ने दोनों में टक्कर मार‎ दी। हादसे में जूली रजक की‎ मौत हो गई है। दादी लाली‎ रजक को खनियांधाना‎ अस्पताल में भर्ती कराया है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!