Press "Enter" to skip to content

भाभी के कहने पर भाई ने कर दी छोटे भाई की मारपीट, लज्जित भाई ने कर ली आत्महत्या / Khaniyadhana News

शिवपुरी। खनियांधाना क्षेत्र के तहत आने वाले मुसाब मोहल्ला में 25 नवंबर को एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की तो पता चला कि गोलू के बड़े भाई ने अपनी पत्नी के कहने पर उसकी मारपीट कर दी थी। इस मारपीट से उसने अपने आप को बेइज्जत महसूस किया और आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लिया। मामले में पुलिस ने जांच के बाद मृतक के भाई व भाभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 25 नवंबर को मुसाब मोहल्ला में रहने वाले गोलू केवट ने आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि गोलू की भाभी रेखा ने उसकी शिकायत पति सोनू ठाकुर से कर दी थी। जिस पर सोनू ने गोलू की मारपीट कर दी। भाभी के सामने मारपीट से गोलू ने अपने आप को बेइज्जत महसूस किया और उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में साेनू व रेखा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!