Press "Enter" to skip to content

भा.ज.यु.मो ने खनियाधाना में निकाली विजय संकल्प रैली, कहा-भारत देश नहीं किसी से कम | Khaniyadhana News

खनियाधाना– 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर भा.ज.यु.मो ने तैयारियां शुरु कर दी है। आज शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा के खनियाधाना मंडल में  भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प बाईक रैली निकाली गई। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा की आईटी सेल जिला संयोजक पं शिवम पाण्डेय  एवं खनियाधाना भाजपा मंडल अध्यक्ष भानु जैन मुख्य अतिथि रहे।

खनियाधाना के पोठयाई मैदान में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जिसमे वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप सिंह चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा रामकरण यादव भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रहीश यादव मंडल महामंत्री आकाश शर्मा संजू राय सहित आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।सभी कार्यकर्ताओं में खास उत्साह नजर आया। भा.ज.यु.मो. जिला संयोजक पं शिवम पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाते हुए विजय संकल्प बाईक रैली का शुभारम्भ किया।

विजय संकल्प बाइक रैली रेंज चौराहा, पुराना बस स्टैंड, गांधी चौक ,पुरानी नगर पालिका चौराहा बस स्टैंड, हिंदी गली, किला रोड, मुख्य मार्केट होते हुए बस स्टैंड पहुँची !!इसके बाद बस स्टैंड पहुंचकर रैली का समापन किया गया है।

रैली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक पं शिवम पाण्डेय ने जहां विपक्ष पर हमला किया तो वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाते हुए नजर आये।उन्होंने कहा कि अभिनंदन की वापसी से आज हर देशवासी गर्व से ऊंचा हुआ है। आज पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है। प्रधानमंत्री और पूरे विश्व के वैश्विक दबाब कारण पाकिस्तान को झुकना पड़ा। यदि विपक्ष की बात करें तो जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने कभी इतनी बड़ी हिम्मत नही की। उनकी भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में तीन से चार बार सर्जीकल स्ट्राईक की है। इस सर्जीकल स्ट्राईक से बताया गया है कि भारत किसी से कम नहीं है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!