Press "Enter" to skip to content

व्यापारी की दुकान से डेढ़ लाख का चना चोरी, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट | Khaniyadhana News

खनियांधाना। नगर में एक बार फिर चोरी की घटनाएं बढऩे लगी है । दो-तीन दिन पहले नगर के मुडिय़ा रोड पर स्थित गल्ला व्यापारी चम्पालाल जैन की दुकान से अज्ञात चोरों ने दीवार फांद कर चने के 35 बोरों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए माल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई है । खास बात यह रही कि कुछ ही दूरी पर पुलिस की डायल 100  खड़ी थी लेकिन उसमें किसी को बोरियों की पटकने की आवाज़ भी नहीं। आई चोरी के शिकार व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस थाने में की लेकिन पुलिस ने सिर्फ आवेदन लेकर चलता कर दिया कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

जानकारी के मुताबिक खनियांधाना के मुडिय़ा रोड पर गल्ला व्यापारी चंपालाल जैन की दुकान व गोदाम है जिसमें  किसानों से खरीदा हुआ माल रखते हैं । बीते 31 मार्च – 1 अप्रैल की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने दुकान को निशाना बनाते हुए दीवार फांद कर प्रवेश किया तथा  चने की 35 बोरियों को ऊपरी मंजिल पर चढ़ा कर ले जाकर नीचे रखें किसी वाहन में फेंका और चलते बने सुबह दुकान खोलने पर जब व्यापारी को पता चला तो उसने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने आवेदन लेकर व्यापारी को भगा दिया । बताया गया है कि दुकान से कुछ ही दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप पर रात में पुलिस की डायल 100 वाहन भी खड़ा हुआ था लेकिन इतनी ऊपर बोरियों के गिरने की आवाज किसी को नहीं आयी। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी एक गल्ला व्यवसाई की कुछ बोरियां रात में इसी प्रकार चुराई गई थी उनका भी कोई सुराग अभी तक नहीं मिला है जिससे खनियाधाना के दुकानदारों में भारी असंतोष व्याप्त है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!