
खनियांधाना। नगर के गूडर रोड पर ग्राम महरौली की जैन समाज द्वारा नवीन जैन मंदिर के निर्माण का शिलान्यास का कार्यक्रम आज बड़े ही भव्य कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में दूर-दूर से आए जैन श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा शिलान्यास की स्वर्ण , रजत ईटें अपने हाथों से रख कर शीघ्र ही जिन मंदिर निर्माण का संकल्प लिया । समस्त कार्यक्रम ख्याति प्राप्त प्रतिष्ठाचार्य बा.ब्र. पंडित अभिनंदन कुमार जी शास्त्री एवं ब्र. महेन्द्र भैया अमायन के सानिध्य में मंत्रोच्चार पूर्वक विधि विधान से संपन्न कराए गए । इस अवसर पर ब्रह्मचारी कैलाश चंद्र जी अचल ललितपुर एवं दीप्ति बहिन अमायन के मंगल प्रवचनों का लाभ भी स्थानीय जैन समाज को मिला ।
उल्लेखनीय है कि खनियाधाना से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम महरौली में प्राचीन जैन मंदिर स्थापित है लेकिन धीरे-धीरे वहां पर जैन समाज के परिवारों के अन्यत्र नगरों में निवास करने के कारण मंदिर जी के पूजा प्रक्षाल अभिषेक की व्यवस्था बनी रहे इसलिए उस मंदिर को खनियाधाना में स्थापित किया जा रहा है जिसके लिए गूडर रोड पर नवीन जैन मंदिर का निर्माण किया जाना निश्चित हुआ है जिसके लिए आज भव्य शिलान्यास की विधि संपन्न हुई । शिलान्यास कार्यक्रम के एक दिन पूर्व श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन नया मंदिर पर याग मंडल विधान का आयोजन किया गया तथा आज श्री जिनेन्द्र शोभायात्रा निकाली गई जो नया जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां पहुंचकर श्री शांति विधान का आयोजन किया गया तत्पश्चात लोगों ने बड़े ही उत्साह से बोलियां लेकर अपने हाथों से नए नवीन मंदिर के निर्माण के लिए स्वर्ण रजत ईटों से शिलान्यास किया।






Be First to Comment