Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर बहन और बहनोई को डंपर से कुचलने के मामले में खनियाधानां पहुंचा अतिरिक्त पुलिस बल | Khaniyadhana News

देवखो टपरियन गाव में बड़ी मात्रा में पहुची पुलिस गाव बना छावनी

आरोपी डम्फर चालक के घर मे लगाई आग गैस सिलेंडर, दो ट्रेक्टर, खाट, खाने पीने का सामान भी कुआँ में फेंका घर मे लूट कर की आग जनि

शिवम पाण्डेय खनियाधाना– खनियाधानां थाने से आ रही हैं कि थाने के अंतर्गत आने वाली जोहरीया गांव के सामीप एक डम्पर ने एक मोटरसाईकिल पर जा रहे दम्पति को कल रौंद दिया था जिससे मौके पर ही दम्पति  दोनो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई !!
घटना घटते ही सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन कल से ही एक्टिव हो गया था चप्पे-चप्पे पर प्रशासन एक्टिव हो गया था टीआई सुनील खेमरिया की सूझ बूझ से कानून व्यवस्था पूरी तरह चौक चौबंद हो गया था!!
आपको जानकारी के लिए बता दें कि खनियाधानां थाना क्षेत्र मेें आने वाले दैव खौ निवासी रामवती लोधी पत्नि विजय लोधी ने 10 पूर्व लव मैरिज की थी। बताया जा रहा हैं कि रामवती की शादी परिजनो ने पहले ओर कही की थी लेकिन वह एक ही बार ससुराल गई इसके बाद रामवती ने पडौस में रहने वाले विजय से शादी कर ली थी। शादी के बाद यह शादीशुदा जोडा इसी गांव में रह रहा था। रामवती की इस दूसरी मनचाही शादी के कारण रामवती के परिजन नाराज चल रहे थे। शादी के 10 साल गुजर जाने के बाद भी रामवती का अपने मायके आना—जाना नही था।
आज रामवती का व्रत था इस कारण दोनो अपनी मोटर साईकिल से जरूरी समान लेने खनियाधानां जा रहे थे। जोहरीया गांव के पास एक डम्फर क्रमांक एम पी 33-1171 ने तेज गाति से आते हुए इस दम्पति को कुचल दिया। टक्कर इतनी जोर से लगी कि मोटरसाइकिल सवार विजय लोधी ओर उसकी पत्नी रामरती लोधी का मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना घटते ही प्रशासन ने केरन लोधी के विरुद्ध हत्या का ममामला पंजीबद्ध कर धारा 302,307 की एफआईआर कर ली गई है।
वही एक और बड़ी बात सामने आई है उक्त डम्पर को रामवती के ताउ का लडका केरन लोधी चला रहा था। इस घटना के बाद विजय लोधी के परिजनो ने आरोपी केरन लोधी के घर में आग लगा दी। पुलिस ने गांव को सुरक्षा की दृष्टि से छावनी बना दिया हैं।
एतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल खनियाधानां पहुंच गया हैं।बताया जा रहा हैं कि रामबती और विजय के यहां एक लडका और एक लडकी हैं।पुलिस ने डम्फर को जब्त कर थाने में रखवा लिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!