Press "Enter" to skip to content

ग्राम पंचायत नदावन आवास महाघोटाला, सीमेंट की जगह त्रिपाल की छत के नीचे रह रहे ग्रामीण | Khaniyadhana News

हजारो की रिश्वत के बाद भी अधूरे हैं आवास, छत की जगह त्रिपाल

अगर सरपंच सचिव द्वारा हाल ही पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जांच हुई तो मामला खुलते ही नहीं लगेगी देर

खनियाधाना- सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों को पक्के मकान नहीं मिल पा रहे हैं। सरकारी अधिकारी ही इस योजना में पलीता लगा रहे हैं। योजना में पात्र लाभार्थियों को अपात्र दिखाकर अन्य लोगों को आवास आवंटित किए जा रहे हैं। ऐसा आरोप ग्राम पंचायत नदावन के ग्रामीणों ने सरपंच सचिव रोजगार सहायक पर लगाया है!!
ग्रामीणों का कहना है कि अगर  सही तरीके से जांच की जाए तो किसी के आवास की छत पूरी नहीं हुई तो किसी के आवास की केवल दीवाले ही खड़ी दिख रही हैं।खनियाधाना जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नदावन में जमकर आवास में घोटाला सामने आ रहा है जहां लोगों का आरोप है कि सचिव और रोजगार सहायक को हजारों की रिश्वत देने के बाद भी निर्माण अधूरा आवास छोड़ा जा रहा है
ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर प्रधानमंत्री आवास को पंचायत सचिव ओर रोजगार सहायक ने से मिलकर हितग्राहियों से हजारों रुपए लिए है अगर सरपंच सचिव द्वारा ग्राम पंचायत में दिए गए आवासों की जांच की जाए तो आवास योजना में महा घोटाला उजागर होगा !

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!