Press "Enter" to skip to content

गर्मी में दरवाजा खोलकर सोना पड़ा महंगा, चोरों ने ग्राम देवखो में बनाया पांच घरों को निशाना, लाखों का माल समेट ले गए | Khaniyadhana News

खनियांधाना। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम देवखो में चोरों ने पांच घरों के ताले चटका दिए और यहां से लाखों रुपए की नकदी, जेवर सहित अन्य सामान समेट ले गए। घटना की सूचना मिलने पर खनियांधाना पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। 
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवखो के रविंद्र सिंह, बद्री प्रसाद दुबे, राजपाल सिंह, रामबली तथा जगभान सिंह के मकानों को निशाना बनाते हुए चोर इनके घरों में घुस गए तथा बक्सों में रखे सामानों को बक्सों सहित उठाकर ले गए सुबह यह बक्से गांव के बाहर खाली पड़े हुए मिले।जिनके मकानों को निशाना बनाया गया उन सभी के घर के दरवाजों पर ताले नहीं लगे थे तथा गर्मी के कारण लोग मकान के दरवाजे खोल कर ही सो रहे थे। अज्ञात चोर चोरी भी कर ले गए तथा इन लोगों को पता भी नहीं चला। खनियांधाना पुलिस टीआई का कहना है कि एक दो घरों से तो कुछ सामान चोरी ही नहीं गया बाकी घरों से करीब दो लाख रुपस का माल चोरी गया है जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर के अलग-अलग टीमें बनाकर जांच की जा रही है। सबसे ज्यादा माल चोर बद्री प्रसाद दुबे के मकान से चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!