Press "Enter" to skip to content

सुंदरकांड पाठ तथा जय-जय श्रीराम के उद्घोषों से गूंजा खनियांधाना | Khaniyadhana News

भूमिपूजन के अवसर पर कारसेवकों का किया सम्मान
खनियांधाना। रामभक्तों के बहुप्रतीक्षित अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के भूमिपूजन के अवसर पर नगर में  हर्षोल्लास का माहौल रहा। एक ओर जहां लोगों ने मिठाईयां बांटकर खुशियां मनाईं वहीं दूसरी ओर नगर के सभी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। जिसमें मुख्य रुप से नगर के पुराना बाजार स्थित धनुषधारी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा रोशनी की ग। राज महल स्थित रामजानकी मंदिर पर सुंदरकांड के पाठ तथा जय जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे। भूमि पूजन के अवसर पर शंख और घड़ियाल की ध्वनि से पूरे वातावरण को राममय कर दिय।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल खनियांधाना द्वारा इस ऐतिहासिक दिन पर उन कारसेवकों को सम्मान किया गया जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर 1992 में अयोध्या पहुंचकर कार सेवा में भाग लिया था। ऐसे कारसेवकों में पं. श्रीहर्ष त्रिपाठी, रमाकांत पाठक, रघुराजसिंह यादव, हरिभानसिंह, स्वर्गीय सत्येंद्र जैन, आशीष जैन तथा रिंकू जैन शामिल थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष भानू चौधरी तथा कुलदीपसिंह चौहान ने माल्यार्पण कर उनका शॉल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रशासन भी मुस्तैद दिखा तथा बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स सभी धार्मिक स्थलों तथा बस स्टैंड मुख्य चौराहों पर नजर रखे हुए थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!