Press "Enter" to skip to content

राजस्थान से मामा के घर आया युवक की डूबने से मौत | Khaniyadhana News

खनियांधाना। राजस्थान के धौलपुर से अपने मामा के गांव बुकर्रा आया युवक बुधवार को अपने दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए नई बन रही उर नदी की नहर के समीप बने 30 फुट गहरे गड्ढे में नहाने गया था जहां पर उसकी डूबकर मौत हो गई । हालांकि उसके दोस्तों ने तथा गांव के लोगों ने काफी कोशिश की लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करके लाश को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ।
जानकारी के मुताबिक राजस्थान के धौलपुर के समीप गांव में रहने वाला विक्की शर्मा उम्र 22 वर्ष अपने मामा के यहां गांव बुकर्रा आया हुआ था यहीं पर नहर के समीप बने 30 फुट गड्ढे में वह दो साथियों के साथ नहाने के लिए गया लेकिन जब वह ऊपर से कूदा तो लौट कर बाहर नहीं निकला । जब 5 – 10 मिनिट तक वह बाहर नहीं निकला तो उसके साथियों ने घबराकर गांव वालों को आवाज देना शुरू किया लेकिन उसके बाद भी उस युवक को नहीं निकाल सके ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!