बिजली के तार डालने पर विवाद – चाचा भतीजे की मौत / Khaniyadhana News

शिवपुरी। खनियाधाना के मुहारीकला गांव के मजरा गंगासागर में लकड़ी पर बिजली के तार डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। हमले में घायल घायल चाचा-भतीजे एमएलसी कराने अस्‍पताल में लाए यहां अचानक चाचा की तबीयत बिगड़ गई, झांसी ले जाते वक्‍त रास्‍ते में मौत हो गई। परिजन दूसरे पक्ष के लोगों पर हत्‍या का आरोप लगा रहे हैं।

हनुमंत 26 पुत्र दशरथसिंह लोधी निवासी मुहारीकला मजरा गंगासागर का गुरूवार की सुबह 9 बजे दूसरे पक्ष के बृजेश लोधी, बृजेश का बेटा भगवान लोधी, नीरज लोधी से झगड़ा हो गया। दूसरा पक्ष लड़की पर बिजली के तार डाल रहा था, जिसका हनुमंतव उसके भतीजे माखन लोधी द्धारा विरोध किया जा रहा था। झगड़े में घायल चाचा हनुमंत व भतीजे माखन को अस्‍पताल लाया गया। अचानक हनुमंत की हालत बिगड़ी और परिजन झांसी ले जाने लगे लेकिन रास्‍ते में ही हनुमंत की मौत हो गई। हमले में माखन को सिर में लाठी लगने से चोट है। परिजनों का आरोप है कि मारपीट की वजह से हनुमंत की मौत हुई है। वहीं झगड़े के बाद खनियांधाना पुलिस मृतक पर मुकदमा दर्ज कर चुकी थी।