Press "Enter" to skip to content

KCC बिल्डकॉन ने लगाया एड्स जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी जानकारी

शिवपुरी –जिले के भौती कस्बे में के सी सी बिल्डकॉन कंपनी द्वारा एड्स जागरूकता शिबिर का आयोजन किया गया । 
शिबिर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एड्स के बचाब के तरीके बताये गए । नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतीकरण भोपाल की माँ बैजंती बेल्फेयर सोसाइटी द्वारा किया गया । इस शिबिर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य एड्स से बचाब के तरीके से लोगो को अबगत कराना था।क्योंकि आजकल एड्स नाम की बीमारी जिस तेजी से फैल रही है उतनी तेजी से ही हजारो परिबार उजड़ रहे है और कही न कही लोग इसे छूत की बीमारी भी कहते है । इस शिबिर में नाटक नुक्कड़ के माध्यम से भोपाल से आयी टीम ने लोगो को एड्स कैसे होता है किस किस से होता है और इस। भयानक बीमारी से किस तरीके से बचा जा सकता है उसकी सम्पूर्ण जानकारी दी । 
भोपाल से आयी टीम की अध्यक्षा वर्षा मेंहरा ने बताया कि हमारा उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है । अक्सर देखने में आता है कि एड्स की बीमारी घर से दूर रहने वाले ड्राइबर और फील्ड में काम करने वाले लोगो में अधिक संख्या में होता है अगर हम समय रहते इस बीमारी के बचाव के तरीके अपनाएंगे तो हम और हमारा परिवार एक खुशहाल जीबन का आनंद ले सकेंगे।
इस अबसर पर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर हिमांषु प्रताप ने भी शिबिर में उपस्थित सभी ड्राइबर और कंपनी के स्टाफ और उपस्थित सभी लोगो से आग्रह किया कि आप लोग भी एड्स से बचाव के तरीको का अगर पालन करेंगे तो इस बीमारी से बच कर रहेंगे और एक हसी ख़ुशी खुशहाल परिवार का आनंद ले सकेंगे ।
शिबिर में मुख्य रूप से कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर हिमांशु प्रताप , सरपंच रामेन्द्र छीरोल्या , संजीब पुरोहित,अबधेश कुमार और कंपनी के सभी पदाधिकारी स्टाफ और ग्रामीण उपस्थित रहे और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिबिर का लाभ उठाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!