Press "Enter" to skip to content

स्मैक की लत, लकड़ी अड़ाकर कट्टा बताया और बाइक-मोबाइल लूटे / Karera News

करैरा। स्मैक के आदी हो चुके युवक अब चोरी के बाद अब लूटपाट जैसी वारदातें करने लगे हैं। सात दिन पहले युवक की बाइक, मोबाइल और ढाई हजार रुपए नगदी लूटने वाला स्मैकची निकला। दरअसल स्मैक खरीदने के लिए रज्जन रावत पर पैसे नहीं थे। तिराहे पर पता पूछने रुके युवक की बाइक पर लिफ्ट ले ली। फिर पीछे से लकड़ी अड़ाकर कट्टा बता दिया, फिर बोला कि गोली मार दूंगा। कट्टे की आढ़ में लकड़ी की नोक पर लूट की घटना अंजाम दे दी।

फरियादी मनोज कुमार अहिरवार निवासी गुप्तेश्वर मंदिर रोड करैरा 22 जून को बाइक से अकेला बेरखेड़ा गांव रिश्तेदारी में शादी समारोह में जा रहा था। रात करीब 7:45 बजे बेरखेड़ा तिराहे पर रुककर एक युवक से रास्ता पूछ लिया। उसने कहा कि मुझे भी उसी तरफ चलना है और बाइक पर लिफ्ट ले ली। आगे चलकर रास्ते में गर्दन पर लकड़ी अड़ा दी। मनोज को लगा कि कट्टा है और वह घबरा गया। पीछे पलटकर तक नहीं देखा। ढाई हजार रुपए नगद और मोबाइल दे दिया। बदमाश बाइक से भाग निकला। मुकदमा दर्ज होने के बाद करैरा थाना पुलिस तलाश में जुट गई।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!