Press "Enter" to skip to content

कर्मचारियों को कहा किरोड़ी ने कौन-कौन माहौल खराब कर रहा है: बोले- ब्याज समेत हिसाब लेंगे एक-एक का चुनाव के बाद अभी लिस्ट तैयार हो रही है /राजस्थान

दौसा

राजस्थान सरकार में मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मंच से सरकारी कर्मचारियों को चेतवानी दी। डॉ. किरोड़ी ने सरकारी कर्मचारियों पर बीजेपी के लिए माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए चुनाव के बाद हिसाब करने की बात कही।

दरअसल, मंगलवार शाम को दौसा के लालसोट के रामगढ़ पचवरा में मीणा आम सभा थी। यहां उन्होंने कहा- सभी की लिस्ट तैयार हो रही है और सभी का हिसाब होगा।

सभा में बोले- कान खोलकर सुन लो चेतावनी देकर जा रहा हूं

किरोड़ी बोले- सुन लो..सरकारी कर्मचारियों को यहां चेतावनी देकर जा रहा हूं। सभी की लिस्ट तैयार हो रही है कौन-कौन माहौल को खराब कर रहा है। एक-एक गांव से लिस्ट तैयार हो रही है।

वे बोले- सरकारी नौकर कैसे प्रचार कर सकता है उसको क्या अधिकार है कैसे कह सकता है कि अगर मोदी आ गया तो आरक्षण खत्म हो जाएगा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाड़मेर में कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर भी उतरकर इस धरती पर आ जाए तो भी आरक्षण खत्म नहीं होगा मोदी के रहते हुए। अमित शाह ने भी कहा है हमारी पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने कहा कि आरक्षण किसी भी सूरत में खत्म नहीं किया जाएगा।

साफा बांधने से पहले किरोड़ी लाल मीणा ने कहा-मेरे इस साफे की लाज रखोगे तभी ही मैं साफे को बांधूगा।

साफा बांधने से पहले किरोड़ी लाल मीणा ने कहा-मेरे इस साफे की लाज रखोगे तभी ही मैं साफे को बांधूगा।

कहा-हम सब जाति के लिए वोट कर रहे हैं

वे बोले- मैं विशेष कर मीणा भाइयों से कहना चाह रहा हूं कि हम सब जाति बीजेपी को वोट कर रहे हैं। यहां तक की गुर्जर भी दे रहे हैं, गुर्जर क्यों दे रहे हैं। उनकी एक ही मांग है जो उनको रिजर्वेशन मिला है एसबीसी का नवी अनुसूची में डलवाओ। मैंने ये बात कोटा में भी कह दी है और आज फिर मैं रामगढ़ पचवारा की धरती से कह रहा हूं कि गुर्जरों के आरक्षण को नवीं अनुसूची में डलवाने की डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की जिम्मेदारी है।

सभा के दौरान किरोड़ी से ओक लगाकर पानी पीया।

सभा के दौरान किरोड़ी से ओक लगाकर पानी पीया।

परसादी लाल मीणा और मुरारीलाल मीणा पर साधा निशाना
मीणा ने कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा और पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा-मेरे मामाओं ने मेरे साथ विश्वास घात किया है। एक मामा तो कांग्रेस का प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा और दूसरा मामा पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा है, जो कि मेरे शुभचिंतक बनके घूम रहे हैं और लोगों से कह रहे हैं कि इनको मुख्यमंत्री का दावेदार बनाया था और उपमुख्यमंत्री भी नहीं बनाया और गृहमंत्री भी नहीं बनाया, ऐसा मंत्री बना दिया जिसका कोई महत्व ही नहीं है। मैं उन मामाओं से कहना चाहता हूं कि जब उनकी राज्य में सरकार थी, तब उनको मेरी याद क्यों नहीं आई।

किरोड़ी ने कहा-जिस तरीके से पेपर लीक में टीचर, एलडीसी, पटवारी, एसआई पकड़ में आ रहे हैं। वहीं इन लोगों की और भी लंबी लिस्ट है। इनमें करीब 300 नाम और शामिल है। उनको भी लोकसभा चुनाव के बाद में पकड़ने का काम किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!