Press "Enter" to skip to content

मतदाता को प्रलोभन व धमकी देने वाले भाजपा प्रत्याशी जसमंत जाटव के खिलाफ केस दर्ज / Karera News

शिवपुरी। करैरा से भाजपा प्रत्याशी जसवंत जाटव द्वारा आदिवासी मतदाताओं को माता बैठाने के लिए 10 हजार रुपए की राशि स्वयं की ओर से दिए जाने और वोट न देने पर मतदाताओं की गुदी मसकने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने जसमंत जाटव के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह मामला करैरा के नायब तहसीलदार गजेंद्र जाटव की शिकायत पर दर्ज किया। 
उल्लेखनीय है कि करेरा से भाजपा प्रत्याशी जसवंत जाटव ने अमोला क्षेत्र में आदिवासियों के बीच नव रात्रों में माता पधाारने के लिए 10 हजार की राशि अपनी ओर से देने की बात कही थी साथ ही मतदाताओं से धमकी भरेे लहजे में यह भी कहते सुने गए कि वोट नहीं दिया तो सब की गुदी मसक दूंगा। जसमंत जाटव ने भी इस वीडियो की स्वीकारोक्ति की है। गत दिवस करैरेा के नायब तहसीलदार राजेंद्र जाटव ने करैरा थाने पहुंचकर एक आवेदन दिया और आवेदन के साथ एक सीडी भी पुलिस को सौंपी जिसमें जसमंत जाटव की वीडियो थ्ज्ञी। पुलिस ने जसमंत जाटव द्वारा 10 हजार रुपए दिए जााने की बात कहने और वोेट न देने पर गुदी मसकने जैसी बात बोलने कोे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना है। पुलिस ने करैरा से भाजपा प्रत्याशी जसमंत जाटव के खिलाफ धारा 188, 171 बी औरे 171 ई के तहत केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!