एसडीओपी शर्मा ने पदभार संभाला
करैरा। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) करैरा के पद पर आत्माराम शर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया। यहां पदस्थ रत्नेश तोमर को जिला निवाड़ी एसडीओपी बनाए जाने पर यह पद रिक्त हुआ था। शर्मा अभी हाल ही में निजी सुरक्षा एजेंसी भोपाल में पदस्थ थे। इसके पूर्व वे सी एस पी बिदिशा, एसडीओपी बेहट, व बामौर भी पदस्थ रह चुके है। शर्मा शिवपुरी जिले की भौगोलिक स्थित से पूर्व परिचित है। वे वर्ष 1982 में उप निरीक्षक के रूप में विभाग में शामिल हुए थे तथा वर्ष 1990 से 92 में जिले के भौंती व सिरसौद थाना प्रभारी भी रह चुके है। इस दौरान खनियांधाना में हिन्दू मुस्लिम दंगे में अहम भूमिका निभा कर दंगा शांत किया था। शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस थाना करैरा पहुंच कर स्टाफ से परिचय प्राप्त कर अपनी कार्यशैली के बारे में बताया। उन्होंने अपनी प्राथमिकता के बारे में बताते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण, चोरी, लूट आदि पर लगाम कसना प्रमुख है। थाना प्रभारी करैरा राकेश शर्मा,नरवर आशाराम गौतम, दिनारा प्रभारी केएन शर्मा, अमोला प्रभारी अजय गुर्जर, सुरवाया प्रभारी रविन्द्र सिकरवार, सुनारी प्रभारी जूली तोमर, सीहोर रूपेश शर्मा, अमोलपठा प्रभारी शालू शर्मा ने मुलाकात कर अपराध की स्थिति के बारे में चर्चा की।






Be First to Comment