
करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के तहत एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जिले में मौसम ने एक दम करवट ली और तापमान में भी गिरावट आ गई। बीते कुछ दिनें से आसमान में बादल छाए रहे जिस कारण 6 फरवरी को करैरा में बारिश हुई। ग्राम खोआ के रहने वाले गजराजसिंह पुत्र भैयालाल यादव बारिश में अपने घर जा रहे थे तभी आकाशीय बिजली उन पर गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।




