Press "Enter" to skip to content

सोमवार से शुरू होगा दस्तक अभियान आशा आंगनवाडी को दिया प्रशिक्षण | Karera News


करैरा। पांच साल तक के बच्चो को स्वास्थ्य सुविधाए देने के लिए ग्राम स्तर पर सोमवार से शुरू हो रहे दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करैरा पर आज आशा और आंगनवाडी कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें उन्हें दस्तक अभियान में होने बाली 11 तरह की गतिविधियों की जानकारी दी गई यह अभियान 10 जून से 20 जुलाई तक चलेगा।
इस मौके पर बीएमओ डॉ प्रदीप शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दस्तक अभियान में जन्म से 5 साल तक के सभी बच्चो को सेवाए देना है और हर उस घर मे जाना है जिसमे 5 साल तक कि उम्र का बच्चा है उन्होंने बताया कि दस्तक दल में एएनएम, आशा, आंगनवाडी कार्यकर्ता तीन जनों का दल होगा जो मिलकर 11 तरह की सेवाएं देगा इस दौरान गाव में स्वास्थ्य ग्राम सभा का भी आयोजन आखिरी दिन होगा पूरे अभियान की मॉनिटरिंग नोडल अधिकारियों द्वारा की जाएगी। दस्तक दल द्वारा दी जाने बाली सेवाओ की जानकारी चाई परियोजना समन्वयक नरेंद्र तिवारी ने देते हुए बताया कि दल को बच्चो में एनीमिया की पहचान, दस्त रोग का उपचार, आयरन सीरप की खुराक, विटामिन ए की खुराक, छूटे हुए बच्चो का टीकाकरण, जन्मजात विकृतियों बाले बच्चो की पहचान, गंभीर कुपोषित बच्चो की पहचान और उनका पोषण पुनर्वास केंद्र में रेफरल करना, निमोनिया से पीडि़त बच्चों की पहचान ओर उपचार, स्तनपान के बारे में सलाह आदि सेवाए देना है स्वच्छता के लिए हाथ धुलाई और ओआरएस घोल बनाने की विधि बताएं जाने के साथ ओआरएस पैकेट हर उस घर मे देना है जिसमे 5 साल तक का बच्चा है। इस दौरान बीपीएम पिंकी मिश्रा, बीसीएम अवधेश गौरैया, बीईई मोनिका ने भी उपस्थित रहकर दस्तक अभियान से जुड़ी जानकारियां दी और दस्तक अभियान का कार्यक्रम प्लान भी सभी कार्यकर्ताओं को सांझा किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!