
करैरा। करैरा में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
करैरा मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सोनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी राजमाता साहब पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बीके गुप्ता साहब भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश तिवारी धनीराम यादव अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नफीस खान, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य सुभाष जाटव, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पवन लोधी पूर्व जनपद अध्यक्ष रामस्वरूप रावत मनीष गुप्ता मंडल महामंत्री डीडी पोद्दार मंडल महामंत्री अटल तिवारी रामू तिवारी वार्ड पार्षद कैलाश गौतम महेश परिहार दीपक भार्गव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता बीके गुप्ता साहब ने कहा कि छह अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ था गत तीन दशक में ने केन्द्र एवं कई राज्यों में पार्टी की सरकार बनी उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि पार्टी की मजबूती के लिए नि:स्वार्थ भाव से कार्य करेंगे इस मौके पर केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं के बारे में लोगों को बताना है एक बार फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है इस अवसर पर कई अन्य वक्ताओं ने अपना विचार प्रकट किये।






Be First to Comment