Press "Enter" to skip to content

तार जोड़ने खंबे पर चढ़ा युवक नीचे गिरा, घायल / Karera News

करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरखा सानी में बिजली का तार जोड़ने के लिए जबरन चढ़ाया गया युवक खंबे से गिरकर चोटिल हो गया। पुलिस की जानकारी के अनुसार फरियादी पूरन जाटव पुत्र बिरखा जाटव निवासी बिरखा सानी ने बताया कि विगत 23 दिसंबर को उसका भाई प्रकाश जाटव घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी गांव में रहने वाले अरविंद रावत भूरा रावत ने बिजली का तार जोड़ने के लिए बुलाया। जब फरियादी के भाई ने तार जोड़ने के लिए खंबे पर चढ़ने से मना किया तो दोनों लोग जबरदस्ती बुलाकर ले गए और बिजली के खंबे पर चढ़ा दिया। खंबे पर तार जोड़ते समय फरियादी का भाई अचानक नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को थाने पहुंचे फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!